रॉबर्ट्सगंज: मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली, कहा- सीएचसी पर उपलब्ध हो सभी सुविधाएं
सोनभद्र में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई,बैठक में जनपद के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने डिलीवरी की प्रभावी ट्रैकिंग सुनिश्चित करने,के निर्देश दिए।