खंडवा: 5 साल का नन्हा शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर, पीथमपुर से ओंकारेश्वर पहुंचा, अब उज्जैन की ओर रवाना
सावन के मौके पर ओंकारेश्वर में महज 5 साल के नन्हे अर्पित की कांवड़ यात्रा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पीथमपुर से ओंकारेश्वर तक की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर अर्पित ने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए। इसके बाद रविवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ उज्जैन के लिए रवाना हो गया।