जतारा: जतारा में चोरों का आतंक: बैरवार के बाद जगोला कॉलोनी में चोरी, नगदी व आभूषण चोरी
जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बैरवार गांव में करन अहिरवार के घर हुई दिनदहाड़े चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया था कि अब जगोला कॉलोनी में चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया।चोरों ने अलमारी सहित अन्य जगहों पर रखे नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।