अमरिया: अमरिया में फाइनल में परेवा वैश्य का बल्ला चला, कासिम बने मैन ऑफ द मैच, तनु बने मैन ऑफ द सीरीज
अमरिया में आयोजित एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को शानदार खेल और रोमांच से भरपूर रहा। परेवा वैश्य क्रिकेट क्लब ने टांडा इलेवन क्रिकेट क्लब को 50 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य ने 15 ओवर में 168 रन बनाए, जिसमें कासिम की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई। जवाब में टांडा इलेवन की टीम 118 रन ही बना सकी।