सूरजपुर: केशवपुर में संभागायुक्त दुग्गा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का लिया जायजा
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर दौरे के दौरान विकासखंड सूरजपुर के ग्राम केशवपुर में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर धान की फसल के सर्वे की तकनीकी प्रक्रिया देखी और दर्ज की जा रही फसल व रकबे संबंधी जानकारी की मौके पर जांच की। संभागायुक्त ने सर्वेयर से प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि डिजिटल