कोईलवर: भोपतपुर गांव से 35 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गीधा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 35 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भोपतपुर गांव निवासी मोती पासवान, पिता शिवकुमार पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने सोमवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया