लखीमपुर: स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से जनपद के 32 बच्चों के चेहरे को मिलेगी नई पहचान, लखीमपुर से ऑपरेशन के लिए भेजा गया लखनऊ
क्लेफ्ट पैलेट रोग से संबंधित 32 बच्चों को चिन्हित कर आप्रेशन के लिए मंगलवार को लखनऊ भेजा गया है। इन सभी का इलाज पूरी तरह से निशुल्क कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए पूरी तैयारी की गई और इन सभी बच्चों को उनके परिजनों के साथ दो बस से सिफ्स हास्पिटल लखनऊ भेजा गया। जिसे हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने रवाना किया।