पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी में वाटर होल में आराम फरमाते हुए तीन राइनो का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व देश विदेश में विख्यात है। देश-विदेश से पर्यटक दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों के दीदार करने के लिए आते हैं। आज दुधवा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी में वाटर होल में आराम फरमाते हुए तीन राइनो का वीडियो पर्यटकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आराम फरमाते हुए तीन राइनो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।