हुज़ूर: पुलिस लाइन कॉलोनी से 2 पुलिसकर्मियों की बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने पुलिस लाइन कॉलोनी में ही धावा बोल दिया है। बदमाशों ने कॉलोनी में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों के आवासों में खड़ी बाइक को ही पार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को आज सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए और सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस लाइन में चोरी करने वाले शातिर और बेखौफ चोर सीसीटीवी कैमरे में।