रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा बाईपास से 60 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लालगांव निवासी रामबाई साकेत इटौरा में कमरा लेकर मजदूरी करती थी। परिजनों के मुताबिक रामबाई शनिवार सुबह काम पर निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। मां के लापता होने के बाद उसकी बेटी लगातार थाने से लेकर संभावित ठिकानों तक दर-दर भटक रही है ।