हुज़ूर: रीवा: पुलिस की भूमिका पर सवाल, छेड़खानी की शिकायत पर पीड़ित किशोरी को इंसाफ की जगह मिला अपमान
लंबे अरसे से छेड़खानी से पीड़ित एक किशोरी जब न्याय की आस लेकर थाने पहुंचे तो वहां उसे इंसाफ नहीं बल्कि अपमान मिला। जिसके बाद गोविंदगढ़ थाने की भूमिका पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डेहिया गांव का है। पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक साकेत नाम का युवक पिछले कई महीनों से उसे अश्लील मैसेज भेज रहा था और स्कूल आते-जाते फपतियां कसते हु