चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने ₹20 हजार के इनामी वांछित अपराधी मुन्ना उर्फ मोहनलाल जाट को बाड़मेर के बलदेव नगर से बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपी पर 9 अप्रैल 2025 को जयपुर से किराए पर ली क्रेटा कार हड़पने आरोप है।