जोल: एसडीएम विवेक महाजन ने किया ठठल में औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण
एसडीएम विवेक महाजन ने मंगलवार को ठठल स्थित उद्योगों का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योगों में सुरक्षा प्रबंधों को जाना वही उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा, अग्निश्मन उपकरण, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को जाँचा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में कई बार छोटी सी लापरवाही से मजदूरों के लिए संकट पैदा कर देती है। कामगार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकारणों का प्रयोग अवश्य करें।