जोल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चौकीमन्यार में ₹35 लाख की लागत से नवनिर्मित डाकघर का किया लोकार्पण
चौकी मन्यार में सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ₹35 लाख की लागत से नवनिर्मित डाकघर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की बात पर भरोसा करता है। देश लगातार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। लोग मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर उन्होंने लोगों से संवाद भी किया।