जोल: वौल से विवाहिता लापता, पति ने जोल पुलिस से लगाई ढूढ़ने की गुहार
पुलिस चौकी जोल के तहत वौल गांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति नरेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह ने पुलिस चौकी जोल में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका 26 फरवरी को उसके ससुराल वौल से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला उन्होंने पुलिस से उसे ढूढ़ने की गुहार लगाई है।