जोल: जोल में 7 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू, केस दर्ज
पुलिस चौकी जोल के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके की गश्त पर थी जोल में पुलिस ने शक के आधार पर सुशांत कुमार निवासी सोहारी की तलाशी ली। जिससे पुलिस ने 7 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की। शुक्रवार डीएसपी अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है