जोल: दिलवां में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, केस दर्ज
दिलवां में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार दिलवां लिंक रोड़ के पास नेशनल हाइवे पर हादसा उस वक्त हुआ, जब सड़क किनारे खड़े अमित कुमार पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड 3 दिलवां को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसे अम्ब अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।