जोल: जिजर में ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने पर मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज
क्षेत्र के जिजर गांव में ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने माँ बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप कुमार ने बताया कि वह रविवार रात को अपना ट्रैक्टर लेकर घर आया तो उसके गांव के मनीष कुमार व उसकी माँ सरोज ने लाठी के साथ मारपीट की जिसमें उसके चेहरे पर चोटें आई है।