सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल मार्केट में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मकरोनिया थाना क्षेत्र में आने वाले पटेल मार्केट में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसकी पत्नी उसके लिए दवा लेने गई थी जब वह घर वापस आई तो घटना की जानकारी लगी। सूचना उसने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।