सागर नगर: सागर में तिसाला पूजा के पहले बाजार लूटने की रस्म अदा की गई, 29 जुलाई को निकलेगी भीतर बाजार से रथ यात्रा
सागर शहर के भीतर बाजार मे हर 2 साल के बाद तिसाला पूजा की जाती है, इस वर्ष भी तिसाला पूजा रथ यात्रा 29 जुलाई को भीतर बाजार से निकाली जाएगी। वहीं इस पूजा के तहत 10 दिन पहले से ही तैयारी शुरू की जाती हैं और विभिन्न रस्म अदा की जाती हैं। वही रथ यात्रा के दो दिन पहले आज शनिवार को बाजार लूटने की रस्म महिलाओं द्वारा निभाई गई।