सागर नगर: शासकीय प्राथमिक शाला मकरोनिया की प्राथमिक शिक्षक को किया गया निलंबित
सागर की शासकीय प्राथमिक शाला मकरोनिया की प्राथमिक शिक्षक सीमा पांडेय को निलंबित किया गया है। स्कूल में अनियमित अनुपस्थिति और अभद्र भाषा का उपयोग करने पर कार्रवाई की गई है। जारी आदेश में कहा गया कि शिक्षिका सीमा पांडेय के खिलाफ ग्रामवासियों ने शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षिका सीमा पांडे को निलंबित किया गया है ।