सागर नगर: लाखा बंजारा झील सफाई में लापरवाही करने पर नगर निगम आयुक्त ने दो इंजीनियर का 10 -10दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए
सागर शहर की लाखा बंजारा झील में शेष बची जलकुंभी को झील से बाहर निकलवाने और झील किनारे बनवाए गए पाथवे के किनारे किए गए पौधारोपण कार्य में लापरवाही मिलने पर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने कार्रवाई की है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के इंजीनियर और राघव शर्मा और गुलशन का 10-10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।