हेरहंज: हेरहंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हेरहंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे एवं थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने की।बैठक की शुरुआत प्रखंड क्षेत्र की सभी पूजा समितियों के लाइसेंस एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच से हुई। इस बैठक में काफी लोग मौजूद रहे।