चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट का समापन, अंडर 15 एवं 17 में मेजबान चित्तौड़गढ़ को ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब मिला
सैनिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट 2026 ग्रुप सी संपन्न हो गया. मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह का प्रारंभ में स्वागत किया गया. संपर्क अधिकारी बाबूलाल सिवान के अनुसार मेजबान स्कूल अंडर 15 एवं 17 में ओवर आल चैंपियन बनकर उभरी. अंडर 15 मे मैनपुरी और 17 में अमेठी उपविजेता रही.