लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों की चहलकदमी लगातार आबादी वाले इलाकों में बढ़ती जा रही है। निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लुधारी 1 रेंज क्षेत्र के जोखीपुरवा गांव के पास बीती देर रात ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में एक तेंदुए को देखा था। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।