प्रतापगढ़: परिवार न्यायालय प्रतापगढ़ में सुलह के बाद ससुराल लौटी महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के वेसार गांव में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता उमा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी पूरे लुटई , थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व वेसार गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी।