जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फफूंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पाता स्टेशन रोड स्थित ओवरब्रिज के पास से एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान शिवम पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम धर्मपु