फूलिया कलां: फूलियाकलां में गांव-बस्ती चलो अभियान का हुआ समापन
भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष में चलाए गए “गांव- बस्ती चलो अभियान” छीपा के बालाजी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय यह अभियान 10, 11 और 12 अप्रैल तक मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल के नेतृत्व में अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गांव, बस्ती और वार्ड स्तर पर पहुंचकर आमजन से संपर्क किया।