अमरिया: अमरिया क्षेत्र में E20 पेट्रोल का असर, बीच रास्ते में बंद हो रही बाइकों के कारण मैकेनिक की दुकानों पर बढ़ी भीड़
अमरिया से बड़ी खबर सड़कों पर दौड़ती बाइक अब बीच रास्ते दे रही हैं धोखा बार-बार बंद होना, झटके आना और पिकअप गिरना ये परेशानी अब आम हो चुकी है। हालात ये हैं कि रोज़ बड़ी संख्या में बाइक मैकेनिक की दुकानों पर पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि इसकी एक बड़ी वजह है E20 पेट्रोल,यानी 20% एथेनॉल मिला ईंधन। एथेनॉल हवा से नमी खींचता है जिससे टैंक में पानी जमा होता है।