गुन्नौर: गांव करकौरा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गांव करकौरा निवासी धर्मेंद्र और जीतपाल के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई।