बखरी: बखरी में एसिड अटैक पीड़ित के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेहतर चिकित्सा और न्याय का दिया भरोसा
बखरी में हुए एसिड अटैक में जख्मी पीड़िता के परिजन से गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भेंट कर उन्हें हिम्मत से काम लेने का भरोसा दिया। उन्होंने इस संदर्भ में पीड़िता के बेहतर से बेहतर सरकारी प्रावधान के अनुरूप इलाज कराने का भरोसा दिया। घटना की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।