बखरी: बखरी के हनुमान राइस मिल में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन, भव्य निशान यात्रा निकाली गई
बखरी के हनुमान राइस मिल के प्रांगण में दो दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने निशान शोभायात्रा निकाली। इसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ जमा थी। शोभा यात्रियों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस शोभायात्रा में पीले वस्त्र धारण किये महिला पुरुष शामिल थे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य शामिल थे।