पटियाली: पटियाली कोतवाली पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पटियाली कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम राघवेंद्र सिंह पुत्र बदन सिंह है। आरोपी पटियाली के गांव अलीपुर दादर का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।