देवघर: सांवरा थाना क्षेत्र के गिधोड़ा गांव में खेत में काम करने के दौरान विषैले सांप ने युवती को काटा, इलाज जारी
सांवरा थाना क्षेत्र के गिधोड़ा गांव में खेत में काम कर रही एक युवती को विषैला सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया है, घटना के संबंध में काजल कुमारी के पिता ने बताया कि काजल खेत में काम करने के लिए गई थी, इस दौरान किसी जहरीले सांप ने इसे काट लिया।