Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
solannews
100TEN Hospital का सोलन में हुआ शुभारंभ
Solan, Solan
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
सोलन में 100 TEN हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं...
Solan, Solan | Nov 15, 2026
आ जाइए , स्कीम का लाभ उठाइए...
Solan, Solan | Nov 15, 2026
नेशनल हाईवे 5 पर फिर सड़क हादसा स्कूली बच्चों से भरी बस डिवाइडर से टकराई परमाणु के नजदीक चक्की मोड में हुआ हादसा। सोलन। राजगढ़ से पंचकूला लौट रही एक निजी स्कूल की बस चक्कीमोड़ से आगे तम्बू मोड़ के पास NH-5 पर हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तारी और लापरवाही के चलते बस सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के चालक की तरफ के शीशे टूट गए और बस पलटने से बाल-बाल बची। हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल अमिता, चेयरमैन नरेंद्र सिंगला और कोऑर्डिनेटर मीनू को चोटें आई हैं, जबकि कई बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल की अध्यापिका शिल्पा चौहान निवासी रामगढ़, पंचकूला ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से लीटरा हैरिटेज स्कूल कोट, पंचकूला में पीआरटी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। 14 नवंबर 2026 को स्कूल के बच्चे दो बसों में राजगढ़ घूमने आए थे। इनमें से बस नंबर CH02AA2295 में 51 बच्चे, प्रिंसिपल अमिता, चेयरमैन नरेंद्र सिंगला, कोऑर्डिनेटर मीनू और वह स्वयं सवार थीं। शिकायत के अनुसार बस को चालक साहिल चला रहा था। रात करीब 11:10 बजे चक्कीमोड़ से आगे तम्बू मोड़ के पास चालक ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से बस चलाते हुए NH-5 पर सड़क के बीच बने डिवाइडर को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। इससे बस के दाहिनी तरफ के शीशे टूट गए। हादसे में घायल प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर को निजी वाहन से उपचार के लिए पंचकूला अस्पताल ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने अध्यापिका के बयान के आधार पर चालक साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Solan, Solan | Nov 15, 2026
आज के मुख्य समाचार ♥️
Solan, Solan | Nov 15, 2026
सोलन हेल्पिंग सोसायटी के रक्तदान शिविर में 36 लोगों ने किया महादान, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश 88वीं बार रक्तदान करने वाले कमल विग ने भी किया रक्तदान, 13 जनवरी 2027 को संस्था मनाएगी स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न सोलन। मानवता की सेवा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से सोलन हेल्पिंग सोसायटी द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की मेडिकल टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से दूर रहकर समाजसेवा से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। रक्तदान शिविर में महिला थाना के जवानों, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, लाइब्रेरी के युवाओं, सोलन के स्थानीय नागरिकों और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था के संस्थापक विजय भट्टी और चिल्लर रिकॉर्ड के मालिक रोहित कश्यप ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रोहित कश्यप की ओर से रक्तदाताओं को फल वितरित किए गए। साथ ही बाजार में मिलने वाले प्रिजर्वेटिव युक्त पैक्ड जूस के बजाय मौके पर ही ताजा जूस तैयार करवाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और "Say No to Preservative Products" का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन के संस्थापक रत्न चंद ने भी विशेष रूप से शिरकत की और सोलन हेल्पिंग सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। शिविर के बैनर और प्रमाणपत्र तैयार करवाने में साहनी ग्राफिक्स के मालिक स्पर्श साहनी का विशेष सहयोग रहा। शिविर का विशेष आकर्षण 88वीं बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता कमल विग रहे, जिन्होंने एक बार फिर रक्तदान कर समाज के सामने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सोलन हेल्पिंग सोसायटी इसी तरह युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करती रहे और उन्हें नशे से दूर रहकर सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान फ्लाई टू हाई के मालिक नरेश कुमार, बलजिंदर सिंह जस्सल, विकास स्याल, मुकेश पुंटा और दीपक भाटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के संस्थापक विजय भट्टी ने सभी 36 रक्तदाताओं, क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिकल टीम, पुलिस जवानों, युवाओं, सहयोगियों और उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि 13 जनवरी 2027 को सोलन हेल्पिंग सोसायटी अपने स्थापना के गौरवशाली 10 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए संस्था द्वारा बड़े स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पूरे सोलन शहर के लोगों को अभी से इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। सोलन हेल्पिंग सोसायटी का यह प्रयास एक बार फिर साबित करता है कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय संकल्प है।
Solan, Solan | Nov 14, 2026
परवाणु: पुलिस के बैरिकेड्स भी नहीं रोक पाए काली कार की रफ्तार! 🚨 नाका तोड़कर बाइक को लिया चपेट में, वीडियो वायरल! #news #sagety #Parwanoo #viral #ParwanooNews #SolanNews #HimachalNews #HimachalPradesh #PoliceNaka #BlackCar #ViralVideo #PoliceAction #BarricadeBreak #RoadAccident #BreakingNews #CrimeNews #HimachalPolice #fyp #ParwanooBypass #LatestNews #ViralNews #followmeonfacebook
Solan, Solan | Nov 14, 2026
परवाणु: पुलिस के बैरिकेड्स भी नहीं रोक पाए काली कार की रफ्तार! 🚨 नाका तोड़कर बाइक को लिया चपेट में, वीडियो वायरल! #news #sagety #Parwanoo #viral #ParwanooNews #SolanNews #HimachalNews #HimachalPradesh #PoliceNaka #BlackCar #ViralVideo #PoliceAction #BarricadeBreak #RoadAccident #BreakingNews #CrimeNews #HimachalPolice #fyp #ParwanooBypass #LatestNews #ViralNews #followmeonfacebook
Solan, Solan | Nov 14, 2026
सरस्वती विद्या मंदिर सोलन द्वारा धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह... कमल कश्यप पहुंचे बतौर मुख्यतिथि...
Solan, Solan | Nov 14, 2026