नवागढ़: भैंसमुड़ी गांव के पंचायत भवन में लगे CCTV कैमरे को ईंट से मारकर नुकसान पहुंचाने का मामला, जुर्म दर्ज
पुलिस के मुताबिक, भैंसमुड़ी गांव के विजय कुमार साहू ने बताया कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है और वह सरपंच प्रतिनिधि है। गांव के रामकीर्तन कश्यप ने सोसायटी से चावल नहीं दिलाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद पंचायत भवन में लगे CCTV कैमरा को ईंट से मारकर नुकसान पहुंचाया है।