हलसी: बकियाबाद तालाब में युवती का शव मिलने पर हत्या का मामला दर्ज, आरोपी किशोर पुलिस हिरासत में
बकियाबाद तालाब में से 16 अप्रैल को 18 वर्षीय युवती का शव मिला. मृतका के पिता द्वारा हलसी थाना में कांड संख्या 81/26 के तहत 2 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें उनपर अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने जहाना गांव से मामले के एक किशोर अभियुक्त को निरुद्ध कर शुक्रवार अपराह्न 2 बजे उसे पैसे के लिए हलसी थाना से कोर्ट भेजा है.