मोहनलालगंज: दिनदहाड़े चोरी, बाइक सवार तीन चोरों ने घर से लाखों के जेवर चुराए, केस दर्ज
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक, 6 नवंबर को बाइक सवार तीन लोग घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार, अंगूठियां, झुमके और पांच जोड़ी चांदी की पायल समेत अन्य सामान शामिल हैं।