हेरहंज: कंपनी और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति , बनियों गांव में 33 घंटे बाद सड़क जाम टूटा
हेरहंज बालूमाथ मार्ग पर सड़क दुर्घटना के विरोध में बनियों गांव के समीप ग्रामीणों द्वारा किया गया सड़क जाम बुधवार शाम करीब 33 घंटे बाद समाप्त हो गया। कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता,घायलों के समुचित इलाज तथा रोजगार देने सहित कई मांगों पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटा लिया।