ढीमरखेड़ा: उमरियापान पुलिस ने 3 राज्यों में दहशत फैलाने वाली अंतरराज्यीय हाईटेक उड़ाईगिरी गैंग का पर्दाफाश
कटनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय अंतरराज्यीय उड़ाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग पिछले कई महीनों से तीन राज्यों के 15 से अधिक जिलों में बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बाहर लोगों को निशाना बनाकर नकदी से भरे बैग और वाहनों की डिग्गी से रुपए उड़ाने की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।