फतेहपुर में लूट की सूचना का चौंकाने वाला खुलासा! ₹1.52 लाख हड़पने की साजिश का पुलिस का दावा, चालक समेत दो गिरफ्तार
फतेहपुर में कथित लूट की सूचना के पीछे निकली अलग कहानी! पुलिस के मुताबिक, नमकीन सप्लाई के बाद मिले ₹1 लाख 52 हजार 735 रुपये हड़पने के लिए पिकअप चालक ने साथी के साथ मिलकर लूट की झूठी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.52 लाख की रकम और अन्य सामान बरामद। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने दी मामले की जानकारी।