पीपलखूंट: हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास ट्रोले ने टेंपो को मारी टक्कर, 14 वर्षीय किशोर की हुई मौत
पीपलखूंट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-56 पर हल्दू घाटी पुनहल्ला के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रोले ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 14 वर्षीय विशाल पिता शांतिलाल भोई, निवासी जेथलिया, की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विशाल अपने पिता के साथ टेंपो में प्रतापगढ़ से पीपलखूंट की ओर आ रहा था।