जगदलपुर: छात्रावासों में हो रही छात्रों की मौत के विरोध में NSUI ने राजीव भवन के सामने मंत्री राम विचार नेताम का पुतला फूंका
मंगलवार शाम 5 बजे राजीव भवन के सामने NSUI अध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी छात्रावासों में छात्राओं को मौत के विरोध में मंत्री का पुतला फूंका। विशाल खंबारी ने कहा कि प्रदेश सरकार आश्रमों और छात्रावासों में पढ़ने वाले बच्चों को सुविधा और सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है।