सागर नगर: शास्त्री नगर वार्ड वासियो ने की शिकायत विधायक शीलेंद्र जैन ने ठेकेदार को लगाई फटकार
शास्त्री नगर वार्ड में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक शैलेंद्र जैन को जब वार्डवासियों ने बताया कि कॉलोनी की एक सड़क फिर से खोद दी गई। जिसके कारण रहवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा। समस्या को सुनते ही विधायक जैन साहू धर्मशाला के पास स्थित सड़क का जायजा लेने के लिए पहुंचे। वहां बीच सड़क को खोदकर पाइप लाइन का काम चल रहा था।