सागर नगर: तीन मढिया तिराहे पर पुलिस चेकिंग देख बाइक चालक ने बढाई रफ्तार,अनियंत्रित होकर बाइक सहित नाली में जा गिरा।
तीन मढिया तिराहे पर शनिवार शाम को पुलिस चेकिंग लगी थी, जो वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस चेकिंग को देखकर अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए आगे निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बाइक सहित नाली मे जा गिरी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को नाली से बाहर निकाला।