सागर नगर: खेल परिसर में महिला मतदाता सम्मेलन सम्पन्न, महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई
खेल परिसर में शनिवार को महिला मतदाता सम्मेलन आयोजित हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन में महिला मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विधानसभा निर्वाचन 2023 में 73 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया था,जो सागर में अब तक का सर्वाधिक था। महिला मतदाताओं की सहभागिता आगामी लोकसभा निर्वाचन में भी सर्वाधिक हो।