सागर नगर: पश्चिम बंगाल महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सागर में महिलाओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में अमानवीय घटनाओं, महिलाओं का शारीरिक शोषण और बलात्कार जैसी घटनाओं के विरोध में शनिवार को सागर में महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की है सैकड़ो महिलाओं ने पहलवान बब्बा मंदिर परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल कर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।