सागर नगर: भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया विधायक शैलेंद्र जैन भी हुए शामिल
भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मंदिर आए श्रद्धालुओं आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की गई। साथ ही अश्वगंधा कैंपेन के अंतर्गत लोगों को अश्वगंधा की खेती के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें विधायक शैलेन्द्र जैन के द्वारा लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए गये।