कानपुर: उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में सर्किट में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं ने की शिकायत दर्ज
बुधवार 4 बजे उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मिशन शक्ति फेस-5 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं की समस्याओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई हुई।