बर्रा के विश्व बैंक निवासी रिटायर शिक्षक के घर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ली।चोरी की सूचना पड़ोसियों ने शिक्षक को दी। शिक्षक पत्नी के साथ पैतृक गांव गए हुए थे बुधवार सुबह 9:00 बजे पड़ोसियों ने ताला टूटा हुआ देखा तब शिक्षक को सूचना दी।